फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज में अक्षय व कैरम जीते

Fri, 29 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
शतरंज - फोटो : demopic
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की शतरंज व कैरम प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच में खिलाड़ियों ने खूब संघर्ष किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में अक्षय सहाय ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि कैरम में फहीम खान व संयोग सिन्हा ने प्रतिद्वंद्वी को 32-15 से हराकर फाइनल में पहुंचे। तीसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को होगा। 
विज्ञापन


बार एसोसिएशन सभागार में शतरंज प्रतियोगिता का द्वितीय सेमीफाइनल मैच कपिल भार्गव बनाम अक्षय सहाय के मध्य खेला गया। पांच सेटों के इस संघर्ष पूर्ण मैच में अक्षय सहाय ने 3-2 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।

इसी प्रकार कैरम प्रतियोगिता के द्वितीय सेमीफाइनल मैच (डब्लस) फहीम खान व संयोग सिन्हा बनाम कपिल भार्गव व आशीष श्रीवास्तव के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में फहीम खान व संयोग सिन्हा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 32-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हारे प्रतियोगियों के मध्य शुक्रवार को मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला दो मई को होगा। उसी दिन जिला जज द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। निर्णायक की भूमिका अरविंद मसलदान, राजेश मेहरोत्रा, अरविंद मोहन मिश्र, मोहित श्रीवास्तव, गोविंद मिश्र ने निभाई। इस अवसर पर इशरत अली खां, संजय श्रीवास्तव, संजय सिंह, विजय अवस्थी, शैलेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें