फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीआईजी की सख्ती के बाद देहात पुलिस ने दर्ज की बैटरी चोरी की रिपोर्ट

Fri, 06 Dec 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आखिरकार ई-रिक्शा से बैटरी चोरी के मामले में डीआईजी के सख्ती के बाद देहात पुलिस को वारदात के 20 दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज करनी ही पड़ी। देहात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर डीआईजी को सूचना भेजी है।
विज्ञापन

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत अमित पाठक बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के केवलपुर वितरिहा गांव की रहने वाली पीड़ित महिला मालती देवी ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की फरियाद की। मालती ने डीआईजी को बताया कि उनके पति कृष्ण कुमार ई-रिक्शा चलाते हैं। वह सवारियां लेकर आठ नवंबर को तुर्काडीहा गांव गए थे, जहां रात में ई-रिक्शा की बैटरी कुछ लोगों ने चोरी कर ली। बताया कि उसने देहात पुलिस को एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पिछले 20 दिनों से वह थाने का चक्कर लगा रही है। मगर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित महिला की फरियाद सुनने के बाद डीआईजी उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया। महिला के जाने के बाद डीआईजी आरटी सेट पर ऑनमाइक कंट्रोल रूम के ऑपरेटर के माध्यम से देहात कोतवाल को आरटी सेट पर बुलाकर एफआईआर न दर्ज करने का कारण पूछते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआईजी की सख्ती के बाद देहात पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर डीआईजी को अवगत कराया है।

अवनीश अवस्थी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस

अवनीश अवस्थी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस

अवनीश अवस्थी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस

अवनीश अवस्थी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें