फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बच्चों को खिलाकर महिला ने खुद भी खाया जहर, मौत

Sat, 23 Aug 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गीता।
विज्ञापन
सीतापुर (सिधौली)। मछरेहटा के अवधपुर निवासी रामलली उर्फ राजरानी (45) ने शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। अपने दो बच्चों आशीष (12) और गीता (18) को भी विषाक्त पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आननफानन तीनों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया गया। यहां से परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां राजरानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों से परिजन अभी तक अनजान हैं। दोनों बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मछरेहटा अमित पांडेय ने बताया कि रामलली की पहली शादी रामबक्श से हुई थी। शादी के पांच साल बाद ही रामबक्श की मौत हो गई। इसके बाद रामलली देवर महेश के साथ रहने लगी। हालांकि दोनों ने विवाह नहीं किया था। उनसे ही रामलली को दो संतानें हुईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में चर्चा है कि कुछ दिन पहले महेश एक अन्य महिला को अपने घर ले आए थे।

इस बात को लेकर रामलली और महेश के बीच काफी कहासुनी हुई। इसी से आहत होकर रामलली ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया और अपने बच्चों को भी खिला दिया। आननफानन तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में रामलली ने दम तोड़ दिया। आशीष और गीता का इलाज चल रहा है। हालांकि परिजन अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें