सीतापुर के थानगांव क्षेत्र के धमौड़ा गांव में इंटरमीडिएट के एक छात्र का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। 17 वर्षीय छात्र अमन ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 13 मई को घोषित किया गया था जिसमें अमन फेल हो गया। इसके अगले ही दिन बुधवार की सुबह उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।