फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरगांव ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ डीएम को सौंपा हलफनामा

Fri, 28 Jul 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने डीएम से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। हरगांव के 105 सदस्यों में से 73 ने डीएम को बाकायदा हलफनामा सौंपा है। डीएम ने जांच के बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए तारीख मुकर्रर करने की बात कही है।
विज्ञापन


हरगांव में सुशीला यादव ब्लॉक प्रमुख हैं। हरगांव के वार्ड संख्या 81 के क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण बिहारी गुप्ता की अगुवाई में डीएम से मिलने पहुंचे बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर खराब कार्यशैली का आरोप लगाया है। सदस्यों के मुताबिक विकास कार्यों के बजाय मौजूदा प्रमुख वित्तीय अनियमितताएं कराने में मशगूल रहती हैं, जिससे बीडीसी सदस्यों में असंतोष है।

सदस्यों ने बताया कि 105 बीडीसी सदस्यों में से 73 ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ शपथ पत्र दिया है। डीएम ने जांच के बाद अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें