फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता-लेखपाल विवाद सुलझा, कामकाज शुरू

Wed, 01 Jul 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं द्वारा खेद जताए जाने के बाद कलेक्ट्रेट में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। शुक्रवार को अधिवक्ता राकेश कुमार चौधरी व लेखपाल अभिषेक मिश्रा के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन


लेखपाल ने राकेश व कई अन्य अधिवक्ताओं पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं साथी लेखपाल की पिटाई  की खबर को लेकर लेखपाल व कलेेक्ट्रेट कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवभानू सिंह अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

बताया जाता है कि यहां पर एएडीएम सर्वेश कुमार व एएसपी हरदयाल सिंह ने अधिवक्ताओं को विवाद का हल निकालने के लिए बुलाया था। कार्यालय चैंबर में लेखपाल संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे। यहां पर अधिकारियों के हस्तक्षेप करने से अधिवक्ताओं ने घटना को लेकर खेद प्रकट किया।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ताओं के खेद जताने से विवाद सुलझ गया। जिसके बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। एडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष सुलह को राजी हो गए हैं और उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी है। अब सरकारी कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें