फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल नुकसान का जल्द मिले मुआवजा

Wed, 01 Jul 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि जिले में बेमौसम बरसात से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक सर्वे पूरा नहीं हो सका है। जिससे किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


मांग की कि जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए। डीएफओ से जनसूचना अधिकार के तहत कई बार सूचनाएं मांगी गई, लेकिन उनका आज तक जवाब नहीं मिला, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए।

मिश्रिख इलाके के ग्राम सूरजपुर मजरा जिहुरा निवासी रामऔतार की हत्या कर दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए।
विज्ञापन


मिश्रिख इलाके में कुछ लोग वन भूमि पर खेती कर रहे हैं। वनकर्मी उनसे धन उगाही कर रहे हैं, इसकी जांच कराई जाए। उन्होंने इन मांगों पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर छत्रपाल यादव, दिनेश कुमार वर्मा, मानसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें