फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एडीजी प्रवीण ने संभाली सुरक्षा निगरानी

Mon, 09 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले का पुलिस विभाग सोमवार को पूरी तरह चौकन्ना नजर आया। सुरक्षा निगरानी की कमान खुद एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर संभाल रखी थी। उन्होंने पूरे परिसर में निरीक्षण करते हुए सारी व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही बाहरी गेट से लेकर मुख्यमंत्री के भाषण के मंच तक का जायजा लिया। इसके अलावा मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा घेरा जांचा। उनके साथ ही आईजी रेंज किरण एस के साथ जिले व गैर जिले से आे 1700 पुलिसकर्मी भी मुस्तैदी के साथ तैनात नजर आए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में जनपद सीतापुर की पुलिस ने जीआईसी स्थित हैलीपैड व शास्त्रीनगर के प्रवेश द्वार का जिम्मा संभाला। मुख्य मार्ग से लेकर तपोधाम आश्रम तक सीतापुर के साथ लखीमपुर खीरी, उन्नाव, हरदोई और रायबरेली की पुलिस तैनात रही। सीएम की सुरक्षा में चार एएसपी, 12 सीओ, इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक व आरक्षी शामिल रहे। कई पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे। इसके अलावा आश्रम के चारों ओर बने घरों पर सिपाही छतों पर तैनात रहे। मोहल्ले में जिस रास्ते से सीएम को आना था, उसमें पड़ने वाली गलियों में दस फीट अंदर से ही बैरीकेड लगाकर बंद किया गया था। दमकल व बिजली विभाग की टीम भी मुस्तैद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें