फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ससुरालीजनों की पिटाई के बाद युवक फंदे से झूला, मौत

Mon, 09 Feb 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। इलाके के भैंसहा ग्राम पंचायत के मजरा हरिरामपुर निवासी अनूप कुमार (22) का शव सोमवार को उघर के अंदर एक कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अनूप को उनके ससुरालीजनों ने पीटा था। इसी बात से आहत होकर उसने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गांव निवासी अनूप कुमार (22) अपनी पत्नी की दादी के अंतिम संस्कार के लिए दो दिन पूर्व तालगांव के अमौरा गांव स्थित ससुराल गये थे। वहां अनूप का पत्नी और ससुराल वालों से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ससुरालीजनों ने अनूप को जान से मारने की धमकी दी थी।
इसके बाद रविवार को ससुराल वाले भैंसहा गांव आए और अनूप व उनकी मां की पिटाई कर दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। इसके बाद मामला शांत हो गया। सोमवार को अनूप का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि फिलहाल इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें