फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिव्यांग का हत्या आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अटरिया में दिव्यांग की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से आला कत्ल बरामद हो गया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

असनिया गांव निवासी राजकुमार उर्फ तन्नु लोध के घर उसके पड़ाेसी दिव्यांग लवकुश लोध की बकरी चली गई थी। इसको लेकर राजकुमार व लवकुश के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद तैश में आकर आरोपी राजकुमार ने लवकुश पर बांके से प्रहार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं थीं।
थानाध्यक्ष रोहित दुबे के मुताबिक आरोपी राजकुमार को मुखबिर की सूचना पर बगईयापुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने घटना को स्वीकार किया है। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें