फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली गैस से हादसा : सूरज निकलने से पहले अस्त हो गईं सात जिंदगी

विज्ञापन
जहरीली गैस हादसा। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। सूरज निकलने से पहले ही बिसवां में गुरुवार को सात लोगों का जीवन अस्त हो गया। इस मनहूस खबर से हर कोई सिहर उठा। आसपास के गांवों में मातम सा छा गया। एक साथ सात मौतों से हर कोई सहमा हुआ था। सुबह यह खौफनाक मंजर जिसने भी देखा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि आठ से नौ के बीच फैक्टरी में काम करने वाली दो महिलाएं यहां पहुंची, लेकिन अंदर का नजारा और गैस फैलने की वजह से डर से भाग खड़ी हुईं। कुछ देर बाद जाकिरा और फिर मुनव्वर मौके पर पहुंचे। वहां के हालात देखकर उसने लोगों को जानकारी दी।
कुछ ही देर में खबर पूरे जिले में फैल गई। डीएम-एसपी से लेकर पूरा सरकारी अमला मौके पर पहुंच गया। मृतकों के परिवार से लेकर हर किसी की आंखें नम थी। दिलदहला देने वाली घटना की सूचना जैसे ही मृतक अतीक के परिवार के लोगों को हुई तो कानपुर में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आननफानन परिवार के सदस्य जिले के लिए रवाना हो लिए थे। शाम तक कुछ सदस्य पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गए थे। इस घटना की वजह साफ होनी बाकी है, इसके लिए हर किसी को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हादसे में जान गवांने वाले परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिसवां के लोग भी हादसे से हैरान हैं।
गम में सोशल मीडिया
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दुख जता रहे हैं। सीतापुर सांसद राजेश वर्मा ने परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए हादसे पर दुख जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, कांग्रेस नेत्री शमीना सफीक समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। काफी संख्या मेें फेसबुक यूजर्स ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें