फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मामलों में रिहाई आदेश आने पर रिहा होंगे अब्दुल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जेल में सांसद पिता आजम खां के साथ बंद अब्दुल्ला आजम की रिहाई का आदेश गुरुवार को सीतापुर जेल प्रशासन को नहीं मिला। रामपुर से कई मामलों में रिहाई के आदेश सीतापुर भेजने की बात सामने आ रही है। जेल प्रशासन का कहना है कि देर रात तक आदेश आ सकता है।
विज्ञापन

सपा नेता व रामपुर सांसद आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कई मामलों में सीतापुर जेल में बंद हैं। 27 फरवरी 2020 से जेल में हैं। अब अब्दुल्ला आजम की रिहाई की उम्मीद नजर आ रही है। जेलर आरएस यादव ने बताया कि बताया कि कुल 46 परवाना (रिहाई आदेश) होने हैं। बुधवार को कई मामलों में रिहाई आई थी। 15 रिहाई आदेश आ चुके हैं।
31 मामलों में परवाना आना बाकी है। गुरुवार को एक भी रिहाई का आदेश नहीं आने की बात जेल प्रशासन की ओर से कही गई। सूत्रों की माने तो रामपुर से कई मामलों में रिहाई के आदेश भेजे गए हैं। जेलर आरएस यादव ने बताया कि गुरुवार को एक भी मामले में रिहाई आदेश नहीं आए हैं। अगर रामपुर से चले होंगे तो देर रात तक पहुंचेंगे। बताया कि अब्दुल्ला की रिहाई शुक्रवार को नहीं हो पाएगी। अभी 31 मामलों में रिहाई बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें