फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से पैसे ऐंठने को खुद का कराया अपहरण

Fri, 10 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मानपुर क्षेत्र में अपने ही अपहरण की साजिश रचने में पकड़ा गया युवक दोस्तों के साथ पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिता को ठगने के लिए एक युवक ने खुद के ही अपहरण की साजिश रच डाली। अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर पिता को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। दो दिनों तक इधर-उधर घूमता रहा।
विज्ञापन


उधर, पिता की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को पुलिस ने फिरौती की रकम को वसूलते समय युवक के दोस्तों को दबोच लिया। आरोपियों से पूछताछ में यह मामला सुन पुलिस भी दंग रह गई। आरोपियों की मानें तो युवक पिता से मिली रकम से मोबाइल व एक बाइक खरीदना चाहता था। बाकी रुपये दोस्तों में बांटने की प्लानिंग थी। मामला मानपुर का है। 

मानपुर के अहमदपुर निवासी याकूब अली का पुत्र चांद आलम 7 जून को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी बेटे का पता नहीं लगा। इसी बीच किसी ने फोन कर बेटे के बदले पांच लाख की फिरौती मांगी। याकूब ने मानपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


इस पर एसपी सौमित्र यादव ने खुलासे के लिए एएसपी उत्तरी मनोज सोनकर के साथ सर्विलांस व क्राइम ब्रांच को लगाया। एसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि रकम मांगने वाले आसपास से ही फोन कर रहे हैं।  बाद में सौदा ढाई लाख में तय हुआ। इस बीच अपहर्ताओं ने फोन कर नहर कोठी मुंडेरी खंडहर में फिरौती की रकम देने की बात कही।

पुलिस टीम ने शुक्रवार को यहां छापा मार फिरौती लेने आए अपहर्ताओं को दबोच चांद आलम को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं बदमाशों के पास सेे ढाई लाख रुपये भी बरामद कर लिए। पूछताछ में पता चला कि चांद आलम ने पिता से रकम ऐंठने के चक्कर में अपने मित्र तालगांव के शेखापुर निवासी चांद बाबू, रखौना के नौशाद, मानपुर अहमद नगर के शाबान, इरशाद, सकरन निवासी एहतिशाम व तालगांव निवासी कामिल के साथ मिलकर खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी।

वह अपने पिता से मोटी रकम ऐंठकर बाइक व मोबाइल खरीदना चाहता था। बची रकम को वह अपने मित्रों में बांटता लेकिन इसी बीच मामला खुल गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें