फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र महोली में एक युवक का शव सड़क किनारे खड्ड में पड़ा मिला। उसकी मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से होना बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महमूदपुर गांव निवासी भूपराम (30) क्षेत्र के हरदासपुर गांव के पास स्थित एक गुड़बेल पर काम करता था। शाम को वह पैदल ही गुड़बेल से घर जाने के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। परिवार वालों ने सोचा कि भूपराम नाइट ड्यूटी करने लगा लेकिन जब वह शुक्रवार सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई।
इसी बीच हरगांव-महोली मार्ग पर बेहरा गांव के पास भूपराम का शव सड़क किनारे खड्ड में पड़ा मिला। शव देखकर लोगों ने पुलिस व परिवारीजन को सूचना दी। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। कहा जा रहा है कि रात को घर जाते समय उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें