सीतापुर। शाहजहांपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की विकास भवन स्थित मालखाने में दशकों से जमा लाइसेंसी बंदूक गायब हो गई है। इसकी खबर से जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हु्आ है। मामले में लाइसेंस धारक ने केस दर्ज कराया है।
मूलत: पीलीभीत और अब शाहजहांपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी हरिओम शुक्ला का कहना है कि एक मामले को लेकर उन्होंने वर्ष 1994 में महोली कोतवाली में अपनी डबल बैरल लाइसेंस बंदूक जमा की थी। इसके बाद वर्ष 2012 में अदालत से बंदूक छूटने का फरमान जारी हुआ था। उसने महोली कोतवाली से संपर्क किया तो पता चला कि बंदूक जिला मुख्यालय स्थित पुलिस के सदर मालखाना में है। वहां जाने पर भी उसकी बंदूक नहीं मिली।
उनका कहना है कि महोली कोतवाली से लेकर मालखाना तक कई चक्कर लगाए, लेकिन बंदूक नहीं मिली। इसके चलते उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल टीपी सिंह का कहना है कि यह मामला दशकों पुराना है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।