फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिकार के पास पहुंचा जंगली जानवर, मिले पगचिह्न

Wed, 30 Apr 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर) उरदहा गांव में सोमवार देर रात पेड़ की जड़ खोद रही जेसीबी पर जंगली जानवर के कूदने तथा एक बछड़े का शिकार करने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार रात जिस स्थान पर बछ़डे का शिकार किया था, जंगली जानवर वहां पहुंचा। बुधवार सुबह उसके पगचिह्न देखे गए। वन विभाग की टीम ने प्रभावित इलाके में कॉम्बिंग कर ग्रामीणों को सतर्क किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उरदहा निवासी आशीष सिंह के खेत में सोमवार रात मजदूर जेसीबी से यूकेलिप्टस के पेड़ की जड़ें खोद रहे थे। उसी दौरान जंगली जानवर जेसीबी पर कूद पड़ा था जिससे वहां मौजूद अमन सिंह, लल्ला सिंह, मन सिंह भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने जंगली जानवर का वीडियो बनाने का दावा भी किया था।

मंगलवार सुबह उरदहा निवासी श्याम सुंदर के बछड़े का जंगली जानवर ने शिकार किया था। वन अधिकारियों ने पगचिह्न तेंदुए के बताए थे। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर ने जहां बछड़े को मारा था, मंगलवार रात वह वहां आया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह उसके पगचिह्न मिले हैं। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम देर शाम मौके पर पहुंची और जांच की। इस संबंध में वन दरोगा रिषभ सिंह तोमर ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग की जा रही है। पगचिह्नों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें