फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 30 Apr 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उरदौली (सीतापुर)। महोली क्षेत्र स्थित रमदहा पुलिया के पास मंगलवार रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


उरदौली कस्बे के गांव बांसी निवासी रामदास (34) बाइक से देर रात साहेबगंज गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। उरदौली-बम्हौरा मार्ग पर स्थित रमदहा पुलिया के निकट पहुंचते ही अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई जिससे वह छिटककर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


रामदास ने हेलमेट नहीं पहना था, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें