लहरपुर। ग्राम करसेवरा और न्यामूपुर में सरकारी भूमि से कब्जे हटाए जाने के बाद अब इनका उपयोग जनहित में किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी और जेई रूबी वर्मा ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि
विज्ञापन
मुक्त भूमि पर ओपन जिम और ग्राम न्यामूपुर में बारात घर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रधान शकील अहमद और सचिव अमित कुमार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी भूमि का उपयोग सार्वजनिक विकास में किया जाना प्राथमिकता है। (संवाद)