फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मवेशी चराने गए बुजुर्ग पर बाघ ने किया हमला

Wed, 19 Mar 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जांच करते डीएफओ।
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। भगवानपुर ग्रंट ग्राम पंचायत के मजरा सीतारामपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर मवेशी चराने गए बुजुर्ग पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने जानवर की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीतारामपुर निवासी महेश यादव (70) मंगलवार दोपहर गांव के पास स्थित कठिना नदी की तराई में इमलिया घाट पर मवेशियों को चराने गए थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में अचानक झाड़ियों से निकलकर आए एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

पड़ोस के खेतों में काम कर रहे किसान व अन्य चरवाहों ने शोर मचाया। शोर सुनकर बाघ भाग गया। बाघ के हमले मेंं बुजुर्ग के चेहरे और हाथ में गहरे जख्म हो गए हैं। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें