फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सास और पत्नी मेरी मौत की जिम्मेदार हैं': वीडियो बनाकर टीचर ने दी जान, बोले- मुझे झूठे मुकदमे में फंसाया गया

Sat, 17 May 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यूपी के गाजीपुर में पहुंचने पर सहायक अध्यापक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने 23 सेकंड की एक वीडियो भी बनाई थी। वीडियो में उसने अपनी पत्नी और सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कहा है कि मुझे झूठे मुकदमे में फंसा गया है।
विज्ञापन
मरने से पहले कोविद ने बनाई थी वीडियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ हवाई पट्टी के पास शुक्रवार को जामुन के पेड़ से करीब एक युवक का शव लटकता मिला। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त सीतापुर जनपद के शिवपुरवा गांव निवासी के रूप में हुई।

विज्ञापन




मृतक की ससुराल आदर्श बाजार स्थित कांशीराम आवास के पास है। पुलिस ने परिजनों के पहुंचने पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव के लोगों ने सुबह जामुन के पेड़ से एक युवक को फंदे से लटकता देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसके पास मिले मोबाइल और आईडी से उसकी पहचान सीतापुर जनपद के शिवपुरवा गांव निवासी कोविंद कुमार (35) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन जनपद के लिए रवाना हो गए।

कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मृतक की आदर्श बाजार स्थित कांशीराम आवास के पास ससुराल है। छानबीन में पता चला है कि मृतक का पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी ने उसके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी की पैरवी में कोविंद आया था। अब सीतापुर से मृतक के परिजनों के आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई होगी। 

ये है पूरा मामला
डीहपुरवा मजरा लखनियापुर गांव निवासी शिक्षक कोविद कुमार (35) प्राथमिक विद्यालय लखनियापुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था। कोविद की शादी दो वर्ष पूर्व गाजीपुर के आदर्शनगर स्थित कांशीराम शहरी आवास काॅलोनी निवासी रामजती की पुत्री लक्ष्मी देवी के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिनों बाद लक्ष्मी ने अपने पति कोविद के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए गाजीपुर कोतवाली में दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था। लक्ष्मी सात माह तक अपने मायके में ही रहीं। 
विज्ञापन

सीतापुर से आना होता था गाजीपुर
दो माह पूर्व न्यायालय के निर्देश पर लक्ष्मी देवी को उसकी ससुराल भेज दिया गया था, तब से वह वहीं रह रहीं थी। शुक्रवार को कोविद कुमार व लक्ष्मी देवी की पेशी गाजीपुर न्यायालय में थी। गुरुवार को दोनों पति-पत्नी कोर्ट के लिए घर से निकले थे।

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोविद कुमार ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने सास और पत्नी द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो में उन्होंने कहा था कि मैं बहुत परेशान हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी सास और पत्नी है। मुझ पर झूठा केस दर्ज करवाया गया है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस जांच कर रही है। सूचना पाकर कोविद के परिजन गाजीपुर स्थित उनकी ससुराल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें