फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन से गिरी चिंगारी, 50 बीघा गन्ना जला

Sat, 07 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
गन्ने की फसल में लगी आग।
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। क्षेत्र के गेंधरिया व सिकंदरपुर जाने वाली जर्जर विद्युत लाइन में शुक्रवार को स्पार्किंग होने से गिरी चिंगारी ने किसानों का करीब 50 बीघा गन्ना जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संदना थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

सरवा पावर हाऊस से जाने वाली बिजली लाइन काफी जर्जर हो गई है। शुक्रवार दोपहर को अचानक तारों के बीच स्पार्किंग होने लगी। इससे निकली चिंगारी गन्ने के खेत में पहुंच गई। इससे कुछ ही देर में फसल जलने लगी। क्षेत्र के गेंधारिया के किसान शिवगोपाल सिंह का छह बीघा, मनोज सिंह का दो बीघा, राकेश सिंह का पांच बीघा, हृदय नारायण सिंह का दो बीघा, विष्णुपाल सिंह का दो बीघा, सुनील सिंह का दो बीघा, वहीं सिकंदरपुर के ओमप्रकाश का दो बीघा, अजय कुमार का आठ बीघा, नरेश कुमार का दो बीघा, रंजीत का तीन बीघा सहित अन्य किसानों का गन्ना जलकर राख हो गया है।



दिलाया जाएगा मुआवजा

मामला संज्ञान में आया है। थाने से प्रथम सूचना रिपोर्ट की कॉपी प्राप्त होने के बाद फॉर्म भरवाकर किसानों के नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता गोंदलामऊ उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें