फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर की लहरपुर सीएचसी में डिजिटल एक्सरे शुरू

Sat, 07 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। सीएचसी लहरपुर के मरीजों को अब डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। नई डिजिटल एक्सरे मशीन की शुरुआत शुक्रवार को हो गई। इससे अब मरीजों को निजी अस्पतालों में जांच नहीं करवानी पड़ेगी। इससे करीब 50 मरीजों को रोजाना इसका फायदा मिलेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने नई डिजिटल मशीन की शुरुआत की। मरीज विजय बहादुर ने पहला एक्सरे करवाया। अधीक्षक ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन व सामान्य एक्सरे मशीन दोनों चलाई जाएंगी। मरीजों को 24 घंटे अस्पताल में जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कृषि यंत्र के लिए 20 तक करें ऑनलाइन आवेदन
सीतापुर। अनुदान पर कृषि यंत्र लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कार्य 20 दिसंबर तक रात 12 बजे तक चलेगा। इच्छुक किसान बुकिंग के लिए विभागीय दर्शन पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर यंत्र पर अनुदान के लिए टोकन निकाल सकते हैं। यह जानकारी उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने दी। बताया कि सभी प्रकार के फसल अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 फीसदी व कस्टम हायरिंग सेंटर पर अधिकतम 80 फीसदी अनुदान मिलेगा। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। बताया कि 10 हजार से एक लाख तक अनुदान के कृषि यंत्रों के लिए जमानत धनराशि 2500 रुपये है। एक लाख से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों के लिए जमानत धनराशि 5000 रुपये है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें