रेउसा (सीतापुर)। मानपुर गांव के मजरा महंगेपुरवा की करीब 300 की आबादी बिजली के लिए तरस रही है। यहां के बाशिंदों को विद्युत योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने गांव में विद्युतीकरण कराने की मांग की है।
महंगेपुरवा गांव निवासी विमलेश चौहान, प्रकाश, दुर्योधन सिंह, संतोष कुमार, राजाराम, गुलशन सिंह, उपदेश, दीपू, छोटे, सनेही, मेवा लाल, भवन लाल आदि ने बताया की एक दशक पहले गांव में विद्युतीकरण के लिए खंभे लगाए गए थे, लेकिन अभी तक गांव में आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया इस समस्या को लेकर विधायक, ब्लॉक प्रमुख व विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई है।