फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवाओं की टोली बनेगी पुलिस की हमजोली, रोकेगी अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के कुल 2353 राजस्व गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों काे सक्रिय किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम समिति से चार युवाओं को जोड़ा जाएगा। ये युवा अपराध पर लगाम लगाने में स्थानीय पुलिस की मदद करेंगे। प्रथम चरण में 9412 युवाओं की टोली पुलिस की हमजोली बनेगी।
विज्ञापन


एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसमें जनसामान्य का सहयोग प्राप्त कर सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पूर्व से गठित ग्राम सुरक्षा समितियों का पुनर्गठन करते हुए चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों पर नियंत्रण लगाने का प्रयास करेंगे। सुरक्षा समिति के लिए स्वेच्छा से कार्य करने के इच्छुक 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं का चयन किया जाएगा। उनके चरित्र का सत्यापन किया जाएगा, ताकि किसी आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति का चयन न हो। समिति के नोडल अधिकारी बीट के मुख्य आरक्षी/आरक्षी होंगे। समिति में नामित युवाओं को पहचान-पत्र जारी किया जाएगा।
हर सप्ताह बैठक, अच्छे काम पर मिलेगा सम्मान

नोडल अधिकारी इन सदस्यों के साथ हर सप्ताह बैठक करेंगे। वहीं, थाना प्रभारी महीने में एक बार बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। ग्राम समितियों के जो सदस्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण कर पाएंगे, उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप भी होगा सक्रिय

ग्राम सुरक्षा समितियों के युवाओं को पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप से भी जोड़ा जाएगा, ताकि तेजी से सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सके। इससे पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें