फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरायन नदी पर बनेगा पुल

Fri, 13 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विकासखंड खैराबाद के महेशपुर चिलवारा गांव के निकट सरायन नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने लालकुर्ती से महेशपुर जाने वाले मार्ग पर पुल बनाने के लिए करीब 22 करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। पूर्व में करीब 19.12 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन लागत बढ़ने के कारण बजट बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

पुल निर्माण होने से खैराबाद क्षेत्र के करीब 50 गांव क्षेत्र की आबादी का आवागमन सुगम व बेहतर हो सकेगा। अभी नदी पार करने और दूसरे रास्तों से आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे में ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।
पुल बनने से लालकुर्ती, महेशपुर चिलवारा और आसपास के गांवों के करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए आवागमन आसान होगा। इसके अलावा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि पुल निर्माण से स्थानीय संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और आसपास के गांवों के विकास को भी गति मिलेगी। राज्य सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर कैसर मशरूर अंसारी ने बताया कि वन विभाग की जमीन अधिग्रहीत करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग से एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें