मिश्रिख (सीतापुर)। कस्बे में भारत गैस एजेंसी से वसूली के पैसों की चोरी का मामला सामने आया है। एजेंसी केयरटेकर सुनील कनौजिया ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वाहन चालक और डिलीवरी मैन सिलिंडर उतारने के लिए पीछे गए।
सिलिंडर उतारने के बाद जैसे ही दोनों वापस आए तो सीट पर रखा बैग गायब था। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर दो बाइक सवारों द्वारा बैग लेकर जाते हुए देखा गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।