फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का विरोध किया तो भतीजे को चाकू से गोदा

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नशे का विरोध करना एक भतीजे को काफी महंगा पड़ गया। गुस्साए चाचा ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन

मोहल्ला आलम नगर निवासी राजेश उर्फ पप्पू पहाड़ी नशीले इंजेक्शनों का आदी है। उसका भतीजा सोनू रस्तोगी (25) अक्सर इसका विरोध किया करता था। शुक्रवार रात राजेश घर में ही नशे का इंजेक्शन लगा रहा था। इसी बीच सोनू रस्तोगी वहां पहुंच गया और नशे के इंजेक्शन का विरोध करने लगा। सोनू ने बातों ही बातों में राजेश के हाथ से इंजेक्शन छीन लिया। इससे राजेश आग बबूला हो गया और घर में रखे चाकू से सोनू पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। उसकी चीख सुनते ही मोहल्ले के लोग मौके पर दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ आते देख राजेश मौके से निकल भागा। परिवार के सदस्य सोनू को लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में सोनू के परिवारीजनों ने राजेश के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें