फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी ने लगाई फांसी

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 10 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी के मामले में फरार चल रहे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिसवां खुर्द शाखा के कैशियर ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने धोखाधड़ी के मामले में नामजद दो अन्य लोगों को बेगुनाह बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रानी कोठी निवासी अमित कुमार (30) ने शनिवार सुबह घर की रसोई में फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। तलाशी के दौरान शर्ट की जेब में दो पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस की मानें तो सुसाइड नोट में लिखा था कि धोखाधड़ी के जिस मामले में उसे नामजद किया गया है, उसका दोषी वह खुद है। मामले में नामजद श्रवन व कौशल पूरी तरह से बेकसूर हैं। सुसाइड नोट में लिखा था कि बैंकके खातों में रुपये उसने खुद ही ट्रांसफर किये थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमित बिसवां खुर्द स्थित स्टेट बैंक का कैशियर था। 27 जुलाई को बैंक के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने तंबौर थाने में अमित कुमार, कौशल व श्रवण कुमार के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप था कि तीनों ने मिलकर बैंक के विभिन्न खातों से 10,10,826 रुपये हेराफेरी कर गायब कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवेचक जगन्नाथ शर्मा ने बताया कि इस मामले में नामजद श्रवन जेल में निरुद्ध है। जबकि अमित कुमार व कौशल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम ने बताया कि अमित ने धोखाधड़ी के मामले का सारा आरोप अपने ऊपर लिया है। परिवार का कहना है कि जेल जाने के भय से ही उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें