फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, दो घायल

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो र्गई। जबकि मोटर साइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर घुरैना निवासी बैजनाथ (50) बिसवां चौराहे के निकट एक होटल पर काम करता था। गुुरुवार सुबह जब कस्बे के नागरिक टहलने निकले, तभी उन्होंने बिसवां चौराहे के निकट ही सड़क के किनारे बैजनाथ का शव पड़ा देखा। चर्चा फैलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव की शिनाख्त बैजनाथ के रूप में की। उधर, बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तरावां निवासी राम प्रताप (25) गांव के ही मनोहर लाल (35) के साथ अमावस्या पर स्नान के लिए मोटर साइकिल से नैमिषारण्य जा रहा था। रास्ते में सिधौली मिश्रिख मार्ग पर बाड़ी गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर कटरा पुलिया के नीचे गिर गई। घटना को देखते ही निकट गांव के लोगों ने मोटर साइकिल सवारों को पुलिया से बाहर निकाला। तब तक राम प्रताप व मनोहर लाल गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें