सीतापुर। मोदी सरकार के अभी पांच महीनेे हुए हैं। दीपावली के दिन प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों व जवानों के बीच दीप पर्व मनाया। अच्छे दिनों की आस जगाकर सत्ता में आए मोदी सरकार से जनता को अच्छे दिनों की उम्मीद का दिया अभी रोशन हैं। दीपावली पर्व पर महंगाई से जहां लोगों को राहत मिली। वहीं युवाओं, व्यापारियोें, किसानों को आने वाले दिनों में और राहत मिलने कि आस जगी है। देश मेें सत्ता का निजाम बदलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया की चारों ओर तारीफ हो रही हैं, वहीं पेट्रोल व डीजल के दाम गिरने से लोग खुशी महसूस कर रहे हैं। हालांकि किसानों, नौजवानों में मोदी सरकार को लेकर उम्मीद तो है, लेकिन पांच महीनों के कार्यकाल में इस वर्ग के लिए कोई निर्णय न लिए जाने से आहत भी हैं। वहीं मंहगाई दर कम होने से वस्तुओं के मूल्यों में आयी गिरावट से लोग खुशी जता रहे हैं जबकि नौजवान सीमा पर हो रही गोलीबारी से आहत हैं और मुंहतोड़ जवाब मोदी सरकार से चाह रहे हैं।