फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी शोधार्थियों ने छात्रों से किया संवाद

Mon, 06 Jan 2014 05:44 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। क्षेत्र के सेठ रामगुलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में रविवार को मुसकिंघम यूनिवर्सिटी ओहियो अमेरिका के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डेविड टोवैकनिक अपने तीन शोधार्थी टॉम, चिंग हुआ व मोरापा जेम्स के साथ पहुंचे। टीम ने शिक्षा व्यवस्था के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रोफेसर डेविड से छात्रों ने उनके देश की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक व्यवस्थाओं पर सवाल पूछे।
विज्ञापन

शोध विद्यार्थी टॉम, चिंग हुआ व मोरापा जेम्स ने कॉलेज के छात्रों से सूचना तकनीकी, शैक्षिक गुणवत्ता और भारत-अमेरिका के संबंधों पर संवाद किया। इसके बाद टीम सेमरा ग्राम के पहाड़ापुर पहुंची। जहां प्रधान संजय वर्मा ने गांव की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान राज्य समन्वयक विवेक कुमार, अनुवादक विनीता, प्रेमचंद्र वर्मा, नरेश चंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विदेशी मेहमानों ने खेला क्रिकेट
महमूदाबाद। विदेशी मेहमान जब सेमरा ग्राम के पहाड़ापुर पंचायत भवन पहुंचे तो परिसर में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। ये डॉ. डेविड व उनके साथ आए विद्यार्थी भी खुद को क्रिकेट खेलने से रोक नहीं सके। इन लोगों ने कुछ देर वहां क्रिकेट भी खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें