फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल के सामने बरसाईं गोलियां

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मामूली विवाद में फौजी दामाद ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। करीब पच्चीस राउंड गोलियां चलीं। इसमें तीन महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे के इस कृत्य में उसके पिता ने भी साथ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। घटना महोली के ब्रह्मावली गांव की है।
विज्ञापन

महोली कोतवाली इलाके के ब्रह्मावली गांव निवासी राजकुमार की पुत्री आराधना का विवाह गांव के ही अनुपम तिवारी पुत्र भगवंत से हुआ था। अनुपम सेना में नौकरी करता है। पिता राजकुमार ने बताया कि अनुपम आए दिन बेटी को प्रताड़ित करता था। इसी बात को लेकर बुधवार को अनुपम का उसके बेटे से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर उसने थाने पर सूचना दे दी। यह बात जब अनुपम को पता चली तो वह नाराज हो गया। गुरुवार सुबह वह पिता के साथ उनकी लाइसेंसी बंदूक लेकर ससुराल पहुंच गया। यहां बिना कुछ कहे उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पीड़ितों के मुताबिक करीब पच्चीस राउंड गोलियां चलीं। इससे राजकुमार के घर के पड़ोस में रह रहे पट्टीदार लवलेश (28) पुत्र त्रिवेणी, गुड़िया मिश्रा (35) पत्नी सुरेश कुमार मिश्रा, लाली मिश्रा (24) पत्नी मृदुल मिश्रा, नीतू मिश्रा (23) पत्नी अनुज कुमार मिश्रा को गोली लग गई। लगातार कई राउंड गोली चलने से परिवार के अन्य लोग दहशत में आ गए। सबने से दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद अनुपम धमकी देकर वहां से चला गया। उसके जाते ही मौके पर पहुंचे अन्य परिजनों ने घायलों को महोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने अनुपम तिवारी व उसके पिता भगवंत के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई है। मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें