फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने छह लाख का माल उड़ाया

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक घर से डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत करीब छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भदेधर निवासी कमलेश कुमार घर सदस्यों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। इस दौरान चोर घर के पीछे की दीवार फांद कर घर में घुस गए और कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद घर में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी के अलावा 13 तोला सोने के आभूषण, चांदी के चार सिक्के और एक किलो चांदी के जेवरात तथा कपड़े आदि उठा ले गये। सुबह घर के दरवाजे खुले होने पर कमलेश को शंका हुई। उसने कमरों में जाकर देखा तो आभूषणों के डिब्बे व कपड़े आदि बिखरे पड़े थे। इसके बाद उसने थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें