पहला । गांजर क्षेत्र में आदमखोर भेड़िये का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की रात इसने एक और मासूम को निवाला बना लिया। बच्चे का क्षत विक्षत शव गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में पाया गया।
जानकारी के अनुसार जनपद के गांजरी क्षेत्र इन दिनों आदमखोर भेड़िये ने खासा आतंक है। यह भेड़िया इस साल छह अधिक बच्चों को निवाला बना चुका है। शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे यह भेड़िया थानगांव थाना क्षेत्र के तरसेउरा गांव निवासी मुरली के छप्पर नुमा मकान में दबे पांव घुस आया। उस समय मुरली का दस वर्षीय पुत्र दीपू परिजनों के साथ सो रहा था। भेड़िया दीपू को बिस्तर से उठा ले गया। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह चार बजे उस समय हुई, जब दीपू बिस्तर से गायब मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सभी ने दीपू की तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के बाद उसका क्षत विक्षत शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को दी। इस प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है वन विभाग की टीम को भेजा जा रहा है।