फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती व सरायन के बढ़ने का सिलसिला जारी

Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बैराजों से लगातार पानी डिस्चार्ज किए जाने के बाद भी गांजरी इलाके में कहर ढाने वाली चौका और घाघरा नदियों के जल स्तर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। शारदा, गिरिजा और बनवसा बैराजों के जल स्तर में भी पिछले चौबीस घंटों के दौरान आंशिक कमी दर्ज की गई है। उधर सरायन और गोमती के जल स्तर में वृद्धि का कत्रम जारी है। शुक्रवार को सीतापुर में दो मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को कनरखी गांव के निकट चौका नदी और अंगरौरा गांव के निकट घाघरा नदी के जल स्तर में बीते चौबीस घंटों के दौरान पंद्रह-पंद्रह सेमी की कमी दर्ज की गई है। चौका नदी पर बने महमूदाबाद बांध के जल स्तर में 48 घंटों के दौरान कोई बदलाव नहीं आया है। इसका जल स्तर 116.50 मीटर पर ठहरा हुआ है। इसके विपरीत गोमती नदी के जल स्तर में पंद्रह सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। गोमती नदी का जल स्तर 118.38 मीटर पर पहुंच गया। जबकि सरायन नदी का जल स्तर 126.00 मीटर रिकार्ड किया गया। इस नदी के जल स्तर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान दस सेमी का इजाफा हुआ है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को गिरिजा बैराज के जल स्तर में दस सेमी की कमी दर्ज की गई है। मौजूदा समय में इस बैराज का जल स्तर 135.10 मीटर है। इसके अलावा बनवसा और शारदा बैराजों के जल स्तर में पांच-पांच सेमी की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को इन बैराजों का जल स्तर क्रमश: 219.60 और 134.20 मीटर रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें