फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद, 40 लाख का लेन-देन प्रभावित

Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मांगों को लेकर बुधवार को जिले भर के बैंक कर्मी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इससे राष्ट्रीयकृत बैंकों की सभी शाखाओं पर ताले लटकते रहे। कामकाज ठप रहने से कारोबार बुरी तरह से बाधित हुआ। इस एक दिवसीय हड़ताल के चलते बैंकों का करीब 40 करोड़ रुपयों का लेन-देन प्रभावित हुआ है। तालाबंदी का असर जिले के कारोबार पर भी पड़ा। व्यापारी नेताओं की माने तो इस हड़ताल के चलते कई लाख रुपये का करोबार बाधित हुआ है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन जिले भर की राष्ट्रीयकृत बैंकों ने हिस्सा लिया। इन सभी बैंकों की शाखाओं पर पूरे दिन ताले झूलते रहे। इससे व्यापारियों को काफी मुश्किलेें पेश आईं। दोपहर होते-होते बैंकों के एटीएम भी खाली हो गए। इससे जरूरतमंद बैंक ग्राहक इधर-उधर भटकते देखे गए।
विज्ञापन

मांगों को लेकर बैंकों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बैंक शाखाओं के परिसर में एकत्र होकर केंद्र सरकार की बैंककर्मी विरोधी नीति व बैंकों के उच्च प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। हड़ताली बैंक कर्मियों ने बताया कि बैंकों की यह हड़ताल आउट सोर्सिंग द्वारा कार्य कराये जाने पर पूरी तरह रोक लगाये जाने, बैंकिग रेगुलेशन एक्ट पर पुनर्विचार किए जाने, अनुकंपा आधारित भर्तियों को पुन: खोलना, बैंकों में कार्य के घंटों को समानता के आधार पर नियत करना, पांच दिवसीय सप्ताह लागू करना, प्राइवेट व विदेशी बैंकों को अंधाधुंध खोले जाने की अनुमति पर विराम लगाये जाने की मांग को लेकर की जा रही है। इस मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके तिवारी, शाखा सचिव मोहित टंडन, आल इंडिया इलाहाबाद बैंक ऑफीसर्स फेडरेशन के जोनल अध्यक्ष ललित जायसवाल, आल इंडिया इलाहाबाद बैंक ऑफीसर्स फेडरेशन के जोनल सचिव राम सिंह यादव, इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के जिला सचित केके गुप्ता, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के मंडल प्रतिनिधि राजीव शर्मा के अलावा आरके शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, ब्रजेंद्र, अशोक कुमार, अजीत सिंह, अखिल वर्मा, केके पांडेय, शशी महेश्वरी, एके श्रीवास्तव, किशोर शुक्ला, शिव कुमार, ज्ञान दीक्षित, रवि खन्ना, अरविंद सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, दीपक कपूर, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, राजेंद्र कुमार, रामनिवास, शिव कुमार, शक्ति गुप्ता, रामसागर पाल, छिप्रा सिंह, सूर्या सिंह, अंकिता सिंह, मिनी मेहरोत्रा, डीएन महेंद्रा, वाईपी वहल, राम कुमार गिरी, रामलोटन, सुधाकर यादव, एचके श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, श्रद्धा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें