फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदान व खर्च के बिना लगेंगेे दस लाख पौधे

Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गन्ना विभाग ने इन दिनों पौधरोपण को लेकर एक नई कार्य योजना तैयार की है जिस पर तेजी से अमल करना भी शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था के तहत विभाग द्वारा जिले की सभी गन्ना सहकारी समितियों के कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विभाग न तो कोई शासकीय अनुदान ले रहा है, और न ही इस पर सरकारी धन खर्च किया जा रहा है। पौधरोपण के इस क्रम में आज जिला गन्नाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने महोली गन्ना सहकारी समिति के कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। महोली की गन्ना सहकारी समिति के परिसर में जिला गन्नाधिकारी ओम प्रकाश सिंह सहित समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर आम, आंवला, अमरूद, सागौन, शीशम और गुलमोहर के पौधे रोपे जा रहे हैं। इसके अलावा जल भराव वाले स्थानों पर यूकेलिप्टस के पौधे भी रोपे जा रहे हैं। जिला गन्नाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक महोली के अलावा हरगांव और बिसवां की सहकारी समितियों के कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया जा चुका है। इन सभी स्थानों पर 600 फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया जा चुका है। इसके अलावा रामगढ़ और सीतापुर की सहकारी समितियों में कार्यालय परिसर में पौधरोपण होना है। जिला गन्नाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पौधरोपण के इस अभियान को और गति देने के लिए जिले भर के गन्ना किसानों से अपील की गई है कि वह अपने खेतों और बागों के आस-पास कम से कम पांच-पांच पौधों का रोपण अवश्य करें। उन्होंने बताया कि सीतापुर जिले में दो लाख गन्ना किसान हैं। इस तरह से इस सत्र में जिले भर में दस लाख से भी अधिक पौधों का रोपण गन्ना विभाग और उससे जुड़े किसानों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें