फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

994 विद्यार्थी विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को जिले में छह केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 994 विद्यार्थी दो पालियों में यह परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाने सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज में 535 विद्यार्थी दोनों पालियों में परीक्षा देंगे। अमरनाथ इंटर कॉलेज सिधौली में 418 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
श्रीचंद भगवान इंटर कॉलेज मिश्रिख में 365 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज लहरपुर में 291 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यूनाइटेड अवध मेमोरियल इंटर कॉलेज महमूदाबाद में 290 व श्रीराम चंपा देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसवां में 500 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बीएसए अजीत कुमार ने सभी बीईओ को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि 12 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा चल रही है। इस परीक्षा में तमाम शिक्षक कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी कर रहे हैं। इसलिए समन्वय बनाते हुए विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों को समय से केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराया जाए ताकि प्रवेश परीक्षा सकुशल तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें