फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला की मौत, छह घायल
विज्ञापन

महोली/मानपुर(सीतापुर)। महोली कोतवाली क्षेत्र में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति मामूली रूप से जख्मी हो गया। उधर मानपुर थाना क्षेत्र में कार खड्ड में चली गई। इससे छह कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी उमेश कुमार(35) अपनी पत्नी अनीता देवी(30) व पुत्र सूरज (4) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिछाही के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला अपने बच्चे समेत सड़क पर गिर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उमेश को मामूली चोटे आई हैं। इधर मानपुर थाना क्षेत्र में एक कार खड्ड में चली गई। इससे कांग्रेस नेता श्याम मनोहर सिंह, इरफान मंसूरी, मंसूर अली सलमानी, ताराचंद्र भार्गव, नित्यानंद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें