फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठरी ढही, बुजुर्ग महिला की मौत, पति व पौत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठरी ढही, बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन

- पति व पौत्र घायल,पिसावां थाना क्षेत्र में हादसा

मिश्रिख(सीतापुर)। पिसावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कच्ची कोठरी भरभराकर ढह गई। इस हादसे में कोठरी में मौजूद बुजुर्ग महिला की दबकर मौत हो गई जबकि उसका पति व पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग महिला के पति को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम खारझा डाबर निवासी रामदयाल(65) अपनी पत्नी रामपती(60) पौत्र दीपक कुमार(4) कोठरी में बैठे हुए थे। इसी बीच कच्ची कोठरी ढह गई और उसके अंदर मौजूद लोग दब गए। हादसे को देखते ही गांव के बाशिंदे दौड़कर मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मलबा हटा कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। रामदयाल, उसकी पत्नी रामपति व दीपक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिवारीजनों ने तीनों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर रामपति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीएचसी में चिकित्सकों ने रामदयाल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें