फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना, हरगांव व कमलापुर थाना क्षेत्रों में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

संदना/हरगांव (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर निकल भागा। इधर हरगांव थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके अलावा कमलापुर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदना थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्सी निवासी मुन्ना (40) शुक्रवार की सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में गांव के निकट ही सामने से आ रही एक डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन को मौके पर छोड़कर निकल भागा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी इश्तियाक (32) शुक्रवार को बाइक से लहरपुर जा रहा था। रास्ते में हरगांव लहरपुर मार्ग पर मुद्रासन नहर पुल के करीब सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे इश्तियाक समेत दूसरी बाइक पर सवार रेउसा थाना कस्बा निवासी अंकित वर्मा (22) व धीरज तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इधर कमलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा पाया गया है। घायल युवक छत्तीसगढ़ के बमनपुर निवासी संजय पांडेय (30) है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें