फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अपात्रों से वसूले जाएंगे नौ लाख 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। नौ अपात्रों को पीएम आवास दिए जाने का खुलासा जांच में होने के बाद बाद बीडीओ ने संबंधित लाभार्थियों से नौ लाख 90 हजार रूपए वसूलने के निर्देश जारी किए हैं। पूरे मामलेे का खुलासा एक ग्रामीण के द्वारा की गई आईजीआरएस शिकायत के बाद हो सका।
विज्ञापन

प्रकरण में संबंधित सचिव का जवाब तलब किया गया है। खंड हरगांव की ग्राम पंचायत हैदरपुर के निवासी मनोज कुमार ने आईजीआरएस के मार्फत अपात्रों को पीएम आवास दिए जाने की शिकायत की गई। इसकी जांच एडीओ समाज कल्याण विशाल जैसवार ने की।
जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत के नौ लाभार्थियों को आवास प्रदान किया गया है। जिन्हें पूर्व में इन्दिरा आवास का लाभ दिया गया है। संबंधित प्रति लाभार्थी से एक लाख 10 हजार रूपए की वसूली के आदेश खंड विकास अधिकारी ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि वह लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर धनराशि की वसूली करें। साथ ही अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं। इस कार्रवाई की पुष्टि बीडीओ हरगांव राजकुमार ने की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें