फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल कर किशोर ने नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
लहरपुर क्षेत्र में शारदा सहायक नहर के पास मौजूद भीड़। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार को शारदा सहायक नहर में एक किशोर डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश करा रही है मगर अब तक कामयाबी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक नहाते समय किशोर अपने दोस्त को वीडियो कॉल कर रहा था और हादसा हो गया। उसकी तलाश का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के गौरिया निवासी शफीक (16) पुत्र मुन्ना शनिवार को अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। वे लोग लहरपुर में शारदा नहर रेगुलेटर के निकट पहुंचे, जहां शफीक नहर के अंदर गया। गहरे पानी में पैर जाने से वह डूब गया। काफी देर तक घर न पहुंचने से पिता उसकी तलाश में निकले, तब उन्हें हादसे की जानकारी हुई।
नहर के किनारे उसकी साइकिल, मोबाइल, कपड़े और चप्पल मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर नहर में उतारे पर उन्हें कामयाबी नहीं मिली। किशोर के पिता का कहना है कि उनका बेटा तैरना नहीं जानता था और पानी से डरता था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय एक लड़का और था। लहरपुर कोतवाल राय साहब द्विवेदी ने बताया कि नहर में डूबा किशोर वीडियो कॉल कर अपने दोस्त रिजवान को नहर में नहाने के बारे में बता रहा था। इसी बीच उसने नहर में छलांग लगा दी और डूबने लगा। उसने मदद के लिए साथ आए अकीम को पुकारा पर उसे बचाया नहीं जा सका। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें