फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से गिराए गए दो अवैध भवन, कब्जेदारों को दी गई चेतावनी
विज्ञापन

सीतापुर। जिला प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने सोमवार को सरायन नदी के किनारे अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। तरीनपुर में दो अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।

सरायन नदी के किनारे कब्जेदारों ने अवैध रुप से कब्जा कर रखा है। कई लोगों ने यहां पर आवास भी बना लिए हैं। इस समय सरायन नदी की सफाई का अभियान चल रहा है। अवैध कब्जों के कारण सफाई में दिक्कत आ रही है। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय व ईओ निहाल चंद ने तरीनपुर स्थित नदी के किनारे अभियान चलाया।
विज्ञापन


यहां पर दो अवैध आवास बने हुए खड़े थे। जब बुलडोजर पहुंचा तो भवन के स्वामी सामने नहीं आए। इस पर इनको ढहा दिया गया है। ईओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नदी के किनारे कब्जा करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


जिम्मेदार खुद कराते है कब्जा
नदी के किनारे की जमीन सिंचाई विभाग की है। अगर इस जमीन पर कोई कब्जा करता है तो इसको हटवाने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की होती है। लेकिन जिले का सिंचाई विभाग सो रहा है। नदी के किनारे इतने अधिक कब्जे हो गए हैं, कि उनको देखने वाला कोई नहीं है। एक बार भी सिंचाई विभाग ने इनको नोटिस नहीं जारी किया है। अब हाल ये है यह कब्जे खुद नगर पालिका हटवा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें