फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर ने जीता उदघाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
20वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

सीतापुर। 20वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर ने जीत दर्ज की। जबकि दूसरे मैच में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी की टीम विजयी रही।

शहर के 11वीं वाहिनी पीएसी के जिम्मेजियम हॉल में बुधवार को आयोजित 20वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक मनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की नौ पीएसी वाहिनियों के 72 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता नाक आउट के आधार पर कराई जा रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सच्ची भावना, निष्ठा एवं अनुशासन से खेलने की शपथ दिलाई।

बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर और 27 वीं पीएसी सीतापुर के बीच खेला गया। इस मैच में 26वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को पराजित कर जीत हासिल की। दूसरा मैच 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी व 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के मध्य खेला गया।

इस मैच में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी की टीम ने लखनऊ को हराकर जीत दर्ज की। इस अवसर पर केंद्रीय भंडार के एएसपी दयाराम, केंद्रीय भंडार के एएसपी/एआईए तेजराम अरुण, सहायक सेनानायक अजेय कुमार शर्मा, शिविर पाल त्रिभुवन नाथ द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

भारोत्तोलन में युसूफ ने जीता रजत पदक
सिधौली (सीतापुर)। श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र यूसुफ को भारोत्तोलन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला। उसने रजत पदक हासिल कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। मालूम हो कि महमूदाबाद के सीता इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय युवक समारोह चल रहा है।
विज्ञापन


इस समारोह में जिले की कई टीमों ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक एके अवस्थी ने बताया कि एथलीट और खेल छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार करते है। प्रधानाचार्य डॉ. केके शुक्ल ने छात्र यूसुफ को और खेल अध्यापक मुख्तार अली को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें