फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची छत ढहने से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद (सीतापुर)। मिश्रिख कोतवाली इलाके में सोमवार की देर रात एक घर की कच्ची कोठरी भरभराकर ढह गई। उसके मलबे की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला दब गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे मलबे से बाहर निकला, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


मिश्रिख के रहीमाबाद में रहने वाली रामदुलारी (65) पत्नी रामदीन सोमवार की रात करीब 10 बजे अपनी कच्ची कोठरी में बैठी खाना खा रही थी। इसी दरम्यान अचानक कोठरी की छत भरभरा गई। तेज आवाज सुनकर घर के दूसरे हिस्से में रहने वाला महिला का नाती और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां पर कोठरी की छत को ढही पाया।

आननफानन ग्रामीण मलबे में दबी बुजुर्ग महिला को निकालने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें