इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। वाणिज्कर विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर तैनात पर्वतारोही कंचन सिंह गौर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौका था, उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ के अधिवेशन का। सहायक आयुक्त कंचन सिंह गौर को यह सम्मान यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलबुर्स और अफ्रीका महाद्वीप की किलीमिंजारो व स्टोक कांगरी की चोटी फतह कर वहां तिरंगा लहराने पर मिला है।
कंचन सिंह गौर ने इस उपलब्धि से अपने पैतृक गांव कोरैय्या उदयपुर के साथ सीतापुर का गौरव भी बढ़ाया है। जिले के ब्लॉक ऐलिया अंर्तगत कोरैय्या उदयपुर के मूल निवासी क्षत्रपाल सिंह की बेटी कंचन ने साइकोलॉजी से एमए करने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर की पदवीं हासिल की। इसके बाद बचपन से कुछ अलग करने का जज्बा रखने वाली कंचन ने पर्वतारोही बनने की ठानी। लिहाजा, यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलबुर्स (18510 फिट) और अफ्रीका महाद्वीप की किलीमिंजारो (19341 फिट) व स्टोक कांगरी (20187 फिट) ऊंची चोटी पर चढ़कर वहां तिरंगा लहराकर गांव व देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया। कंचन की इस उपलब्धि पर विगत 14 जुलाई को लखनऊ में होने वाले उत्तर प्रदेश वाणिज्यकर सेवा संघ के अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया। कंचन को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनके गांव कोरैय्या उदयपुर में खुशी का माहौल है।