फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 80 विद्यार्थी रहे टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। इसमें 80 विद्यार्थियों ने जिला का नाम रोशन किया। सेकेंड्री कक्षा में 26 विद्यार्थियों का टॉप टेन की सूची में नाम है। इसी प्रकार सीनियर सेकेंड्री में 29, कामिल में 10 एवं फाजिल में 15 स्टूडेंट टॉप टेन की सूची में नाम दर्ज कराने में सफल रहे। इन कक्षाओं में कुल 6856 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। ये परीक्षा 19 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि कक्षावार उत्तीर्ण विद्यार्थियों का विवरण प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मदरसा अरबिया इस्लामिया आलमनगर के छात्र मोहम्मद शारिक ने कामिल की परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इन्हें 1282 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी मदरसा की आलिया परवीन ने फाजिल (माकुलात लॉजिक एंड फिलॉसफी) की परीक्षा में 628 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार मदरसा निस्वां के सेकेंड्री अरबी के छात्र सेहताब आलम 472 अंक प्राप्त कर अव्वल रहे हैं। जबकि सीनियर सेकेंड्री अरबी में मदरसा अरबिया इस्लामिया मिफताहुल उलूम के छात्र मोहम्मद सूफियान सिद्दीकी 401 अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें