फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में 74,230 ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शिविर में किशोरी को कोरोना की वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - ? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि रविवार को जिले की 19 सीएचसी, शहर के स्वास्थ्य केंद्रों सहित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में रविवार को वैक्सीनेशन का मेगा शिविर लगाया गया। पूरे जिले में शाम तक 74,230 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। देर शाम तक वैक्सीनेटेड लोगों की फीडिंग जारी है। इससे इनकी संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने किया। डीएम ने कहा, इस कैंप का उद्देश्य किन्हीं कारणों से वैक्सीन लगवाने से छूटे लोगों का टीकाकरण कराना है। इसलिए अवकाश के दिन इस कैंप का आयोजन किया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग आकर इस कैंप का लाभ उठाएं।
लोगों ने यहां पर पहुंचकर वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई। स्वास्थ्य कर्मी यहां पर आने वाले लोगों का आधारकार्ड लेकर तुरंत मौके पर ही रजिस्ट्रेशन करके वैक्सीन लगा रहे थे। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील कि इस समय कोविड का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वैक्सीन ही बचाव का अच्छा माध्यम है। इसलिए वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज निश्चित समय पर अवश्य लगवाएं। अपने आस पड़ोस के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

31 जनवरी तक नहीं लगेगा आरोग्य मेला
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्रत्येक रविवार को जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जाता था। रविवार को इस मेले के स्थगित होने की बहुत ही कम मरीजों को जानकारी थी। इसकी वजह से तमाम मरीज स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन वह बिना इलाज के ही वापस लौट आए। शहर के दुर्गापुरवा केंद्र पर दोपहर एक बजे कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

मरीज चिकित्सक न होने की वजह से लौट आए। एसीएमओ डॉ. उदय प्रताप ने बताया, शासन ने 31 जनवरी तक मेला स्थगित कर दिया है। वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें