फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कैंसर जागरूकता व स्क्रीनिंग शिविर में 68 की जांच

Sun, 25 Oct 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिधौली में शनिवार को कैंसर जागरूकता व स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों को कैंसर के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में 68 मरीजों की संभावित कैंसर संबंधी जांच की गई, जिनमें छह मरीजों को आगे की जांच के लिए लखनऊ के मेडिकल विवि जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

डॉ. शैलेंद्र यादव ने कहा कि कैंसर की समय रहते पहचान होने पर उपचार और रोकथाम की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। लगातार वजन कम होना, लंबे समय तक थकान रहना, शरीर में गांठ या सूजन होना, लगातार खांसी आना अथवा आवाज में बदलाव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर जांच से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में लखनऊ के से आए डॉ. शैलेंद्र यादव, डॉ. हिमांशु और डॉ. नीरज शेखर ने मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें